पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • कमिश्नरेट में 7 में से 4 एटीएम कांड को हेलमेट गैंग ने दिया अंजाम

कमिश्नरेट में 7 में से 4 एटीएम कांड को हेलमेट गैंग ने दिया अंजाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमिश्नरेटकीहद में 11 महीने में कुल सात एटीएम कांड हुए हैं। इनमें से चार एक ही गैंग के होने के संकेत मिले हैं। ये गैंग एटीएम को गैस कटर से काट कैश चोरी करता है। फिलहाल पुलिस इसे हेलमेट गैंग कह रही है। पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में एक ही शख्स हेलमेट पहने वारदात को अंजाम देते नजर आता है। वारदात छुट्टी वाले दिन ही हुई है। 22 मार्च 2015 को नई सब्जी मंडी, 14 नवंबर 2015 को सूर्या इन्क्लेव, 16 जनवरी बस्ती बावा खेल और अब 13 फरवरी को अर्बन इस्टेट फेज-2 मार्केट में हुई एटीएम कांड शनिवार वाले दिन ही हुए है।

22 मार्च को नई सब्जी मंडी में एटीएम को गैस कटर से काटने वाले लुटेरे ने 21 मार्च की शाम सीसीटीवी कैमरे की तार काटी थी और सुबह वारदात को अंजाम देकर गया था। इन सभी वारदात में कॉमन बात यह है कि वारदात को तब अंजाम दिया जाता है जब बैंक की दो छुट्टियां होती है और इस कारण एजेंसी अच्छी खासी रकम एटीएम में डाल दी जाती है। एक सवाल यह भी है कि जहां-जहां वारदातें हुईं है वह घटनास्थल एक दूसरे के काफी दूरी पर हैं। ऐसे में यह सवाल यह है कि कहीं कैश डालने वाली एजेंसी से यह गैंग जुड़ा तो नहीं? एडीसीपी सिटी-2 अमरीक सिंह पवार ने कहा कि पुलिस गैंग ट्रेस करने के लिए हर एंगल पर जांच कर रही है।

गार्ड के जाने के 6 मिनट बाद आया था हेलमेट गैंग

अर्बनइस्टेट फेज-2 की मार्केट में इलाहाबाद बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटने वाला गैंग गार्ड सोमनाथ के जाते ही छह मिनट बाद गया था। सोमनाथ आठ बजे एटीएम छोड़ कर निकल गया था। लुटेरे ने हेलमेट पहना हुआ था। उसने पहले एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की तार काटी थी। इसके बाद क्या हुआ घटना केवल एटीएम के अंदर लगे कैमरे में कैद हुई है, लेकिन तकनीकी प्रॉब्लम के कारण फुटेज चल नहीं रही। जैसा कि सोमनाथ ने पुलिस को बताया कि उसे रंजीत ने कहा था कि बच्चा बीमार है तो वह छह बजे नहीं आठ बजे जाएगा। दिन चढ़ चुका था और मार्केट में लोग आने शुरू हो गए थे तो वह पूरे आठ बजे यह सोच कर निकल गया था कि रंजीत आता ही होगा। रंजीत सवा घंटे और लेट आया था। एटीएम से सवा आठ लाख रुपए चोरी हुई है।

जब छुट्‌टियां होती हैं तब करते हैं वारदात

खबरें और भी हैं...