पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • ग्रेट खली के ट्रेनर डॉ. रणधीर हस्तीर का हार्ट अटैक से निधन

ग्रेट खली के ट्रेनर डॉ. रणधीर हस्तीर का हार्ट अटैक से निधन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिलीपसिंह को ट्रेनिंग देकर ग्रेट खली तक ले जाने वाले तारा हेल्थ क्लब के डॉ. रणधीर हस्तीर का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। 62 साल के डॉ. हस्तीर रामामंडी स्थित अपने अस्पताल में पौने 12 बजे मरीज की जांच करते हुए वहीं गिर गए। उन्हें जौहल अस्पताल ले जाकर हार्ट रिवाइव करने की कोशिश की गई, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। शाम को मॉडल टाउन श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे डॉ. अंकुर हस्तीर ने मुखाग्नि दी। डॉ. बीएस जौहल ने कहा मेजर अटैक था, अस्पताल पहुंचने में दो तीन मिनट की देरी हो गई। रिवाइव नहीं कर पाए।

डॉ. रणधीर हस्तीर को शहर के लोगों को जिम कल्चर देने और बॉडी बिल्डिंग सिखाने की शुरूआत के लिए याद किया जाएगा। उनके चचेरे भाई डॉ. बलबीर हस्तीर बताते हैं कि डीजीपी एमएस भुल्लर ने 1995 दिलीप सिंह उर्फ खली को जब पुलिस में भर्ती कराया तो खली को तैयार करने के लिए डॉ. रणधीर से कहा। 1996 में डॉ. हस्तीर ने उन्हें खास तौर पर ट्रेनिंग दी। साल 2000 में खली तैयार हो चुका था। तब मैं पहली बार खली को लेकर विदेश गया था। डॉ. बलबीर ने बताया कि मिस्टर यूनिवर्स प्रेम चंद को भी डॉ. रणधीर ने ट्रेनिंग दी। ग्रेट खली दिलीप सिंह ने फोन पर डॉ. रणधीर हस्तीर के निधन पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका निधन हो गया है और उनको हार्ट अटैक सकता है। वह सिर्फ उनके कोच ही नहीं थे, बल्कि डॉक्टर होते हुए उन्हें बॉडी बिल्डिंग की खासी नॉलेज भी थी।

खली कहते हैं कि पंजाब पुलिस को वह बॉडी बिल्डिंग की ट्रेनिंग देते थे। मैं भी उनके पास सीखने गया। उन्होंने मुझे भी ट्रेंड किया। इसी दौरान मैं 1997-98 में मिस्टर इंडिया बना। फिर में अपने साथियों में से बेहतर होने के कारण विदेश में लड़ने के लिए चुना गया। उनको इस बात का बड़ा गहरा दुख हुआ है। उनका बॉडी बिल्डिंग में जो योगदान है, वह भुलाया नहीं जा सकता है।

विस्तृतपेज 3

खली ने कहा- विश्वास नहीं हो रहा डॉ. हस्तीर नहीं रहे

डॉ. रणधीर हस्तीर।

मिस्टर यूनिवर्स प्रेम चंद के भी ट्रेनर रहे।

ग्रेट खली के साथ।

खबरें और भी हैं...