एचएमवी की गिद्दा टीम को उत्तम लोक-नाच की उपाधि
डेविएट स्पोर्ट्स मीट: ओपिंदर और एना बने बेस्ट एथलीट
एचएमवीकी गिद्दा टीम को 38वें नाट मेले में उत्तम लोक नाच की उपाधि मिली। बरनाला में करवाए गए नाट मेले में ऑल इंडिया डांस एंड ड्रामा मुकाबले में एचएमवी ने भी हिस्सा लिया था। गिद्दे में उत्तम लोक-नाच की उपाधि एचएमवी को दी गई। उत्तम नाच कलाकार में हरमनप्रीत कौर ने दूसरा और अमरजीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। नैनदीप कौर ने उत्तम नाच कलाकार का खिताब प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. रेखा कालिया भारद्वाज, डॉ. जसबीर ऋषि, प्रो. नवरूप, गिद्दा इंचार्ज डॉ. आशमीन कौर ने विजेताओं को सम्मानित किया।
डेविएट में बुधवार को स्पोर्ट्स मीट में रिले रेस, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, टग ऑफ वॉर गेम्स गर्ल्स और ब्वॉयज दोनों के लिए करवाई गईं। ओवरऑल ट्रॉफी डेविएट के ईसीई डिपार्टमेंट के नाम रही। ओपिंदर सिंह ऑस्कर को बेस्ट एथलीट और एना सिंह को बेस्ट एथलीट(विमन) का खिताब मिला। अर्जुन अवार्डी सज्जन सिंह चीमा चीफ गेस्ट रहे। वहीं पद्मश्री परगट सिंह और डीएवीसीएमसी के वाइस प्रेसिडेंट एसएस खन्ना विशेष तौर पर मौजूद रहे। प्रिंसिपल डॉ. मनोज कुमार ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
मेले के विनर्स का कॉलेज पहुंचने पर सम्मान किया गया। -भास्कर