एमजीएन के दिलराज ने राजपथ पर परेड में किया पार्टिसिपेट, सम्मान
जालंधर|एमजीएन अर्बनइस्टेट के ग्यारहवीं के स्टूडेंट दिलराज ने 26 जनवरी को राजपथ पर परेड में हिस्सा लिया था। दिलराज ने एनसीसी टीम के साथ परेड की। दिलराज को प्राइम मिनिस्टर रैली अवॉर्ड समेत कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। दिलराज और उनकी मां रजविंदर पाल को सैक्रेटरी जेएस पसरीचा, प्रिंसिपल जतिंदर सिंह ने सम्मानित किया।