ट्रैक्टर से उखाड़ एटीएम ट्राॅली में डाल कर ले गए लुटेरे
मिट्ठापुररोड पर चीमा चौक के पास धामी मार्केट स्थित टाटा इंडी कैश के एटीएम को लुटेरे उखाड़ कर ले गए। एटीएम में 3,83,900 रुपए थे। पुलिस की जांच में यह बात रही है कि लुटेरों ने ट्रैक्टर से एटीएम उखाड़ा और ट्राॅली में रख कर ले गए। पुलिस के एटीएम के पास एक दीवार से ट्राली के निशान मिले हैं। थाना-7 में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। एटीएम के पास ही एक रेडीमेड कपड़े के शोरूम रीति रिवाज में चोरी हुई है।
सुबह 11 बजे पुलिस को सूचना आई कि एटीएम गायब है। सूचना मिलने पर एसीपी हरजिंदर सिंह फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एटीएम को ऑपरेट करने वाली एजेंसी को मौके पर बुलाया गया। पुलिस को एटीएम के पास टायर के निशान मिले। टायर के निशान की जांच करवाई गई तो वह ट्राॅली का निकला। पुलिस की जांच में यह बात आई है कि तड़के 3 बजकर 31 मिनट पर एटीएम का सिस्टम दिल्ली के कंट्रोल रूम से टूट गया था। पुलिस मान कर चल रही है कि लुटेरे ने पहले बिजली का कनेक्शन काटा था।
एटीएम में सीसीटीवी के अलावा कोई कैमरा नहीं था। एटीएम में गार्ड नहीं था। यह सिर्फ दिन में खुलता है। (फोटो) जांच करती टीम।
आधा किलो मीटर में थे दो चैकिंग प्वाइंट फिर भी निकल गए
जहांघटना हुई वहां से आधा किलोमीटर की दूरी पर दो चैकिंग प्वाइंट हैं। एक गोल मार्केट तो दूसरा चीमा चौक। यहां शाम 7 से सुबह 7 बजे तक पीसीआर और थाने की पुलिस की गश्त रहती है। गोल मार्केट थाना-6 तो चीमा चौक थाना-7 की हद में आते हंै। पुलिस सूत्र बताते हंै कि एरिया में तीन पीसीआर टीम चलती है। इनमें एक गढ़ा के कन्यावाली, दूसरी खांबड़ा और तीसरी इस एरिया में गश्त के लिए तैनात थी। एडीसीपी सिटी-2 अमरीक सिंह पवार ने कहा, जांच में ट्रैक्टर-ट्राॅली रही है। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
चीमा चौक के पास धामी मार्केट में टाटा इंडी कैश के एटीएम में हुई घटना