दिन में धूप रात को बूंदाबांदी, 11 और 12 को बारिश की संभावना
जालंधर | सुबहधुंध और दिन में तेज धूप के बाद रात को 12 बजे मौसम का मिजाज बदला। छिटपुट बूंदाबांदी ने मौसम ठंडा कर दिया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुरिंदरपाल के मुताबिक 11 और 12 फरवरी को बारिश की संभावना है। शिमला आसपास के इलाकों में तेज बर्फबारी के बाद पंजाब में भी ठंड बढ़ गई है।