पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • स्कूल से शिकायत आने पर मां पीट रही थी बेटे को, पति ने रोका तो खाया जहर

स्कूल से शिकायत आने पर मां पीट रही थी बेटे को, पति ने रोका तो खाया जहर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लम्मापिंडमें बच्चे की स्कूल से शिकायत आने पर बबीता देवी बेटे को पीट रही थी कि उसके पति राम प्रवेश ने उसको रोका। इस पर गुस्साई बबीता ने जहरीला पदार्थ निगल सुसाइड कर ली।

लम्मा पिंड के रहने वाले राम प्रवेश ने कहा कि वह रिक्शा चलाता है। उनके चार बच्चे हैं। तीन साल पहले प|ी बबीता (38) एक फैक्ट्री में काम करती थी। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। इसके बाद दोनों दो-दो बच्चों के लेकर अलग हो गए। राम ने कहा कि छह महीने पहले प|ी ने काम छोड़ा तो वह दोनों इकट्ठे हो गए। अब फिर से बबीता ने काम शुरू कर दिया था।

उसने कहा कि सुबह चौथी में पढ़ने वाले बेटे राज कुमार की स्कूल से शिकायत आई थी। स्कूल से आने के बाद बबीता ने राज कुमार को पीटना शुरू कर दिया। जब उसने रोका, तो बबीता ने गुस्से में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसको इलाज के लिए पहले मेट्रो अस्पताल दाखिल करवाया गया लेकिन हालत नाजुक होने के चलते रात के समय उसको सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया था।

खबरें और भी हैं...