पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व भाजपा पार्षद गुरमेल सिंह का निधन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | वार्ड17 से भाजपा के पूर्व पार्षद गुरमेल सिंह का बुधवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 2007 से 2012 तक पार्षद रहे और भाजपा विधायक मनोरंजन कालिया के करीबी थे। 54 साल के गुरमेल सिंह को सुबह 4.30 बजे छाती में दर्द हुआ। फैमिली डॉक्टर के रेफर करने के बाद अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनके परिवार में प|ी कुलविंदर कौर, दो बेटे बलजीत सिंह राजा, रणबीर सिंह और बेटी कमलदीप कौर हैं। अजीत नगर में घर के पास ही उनका ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने का यूनिट है।

अंतिम संस्कार में प्रदेश भाजपा महासचिव राकेश राठौर, पूर्व विधायक राजकुमार गुप्ता, डिप्टी मेयर अरविंदर कौर ओबराय, कांग्रेस नेता जूनियर अवतार हैनरी बावा, भाजपा के प्रदेश उपप्रधान और पार्षद रवि महेंद्रू, अकाली नेता कुलदीप सिंह ओबराय, भाजपा नेता अनिल सच्चर, रमन पब्बी, इंद्रसेन सहगल, अमरजीत अमरी, अरुण खुराना, अजय जगोता, सनी शर्मा, विपन शर्मा, पार्षद मनजिंदर सिंह चट्ठा, बलबीर सिंह बिट्टू,पलनी स्वामी, अर्जुन पप्पी, परमजीत सिंह पम्मा, निर्मलजीत निम्मा, पूर्व पार्षद पवन गुप्ता, परमिंदर सिंह काला, यूथ अकाली नेता गुरदेव गोल्डी भाटिया, रणजीत सिंह राणा, साहिब सिंह ढिल्लों, वरिंदर शर्मा, संदीप छिब्बर, अनु अरोड़ा, योगेश शर्मा, दर्शन कपूर, आशीष चोपड़ा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...