फीसों के नाम पर विद्यार्थियों को तंग करने के विरोध में मांग पत्र दिया
जालंधर | पंजाबस्टूडेंट्स फैडरेशन ने मनजिंदर ढेसी, मनप्रीत कौर और मनीषा की अगुवाई में विद्यार्थियों के मसलों को लेकर एसडीएम फिल्लौर को मांग पत्र दिया। इससे पहले विद्यार्थियों ने शहर में रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पीएसएफ के प्रदेश सेक्रेटरी अजय फिल्लौर ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा की निजीकरण नीतियों को लागू करने से निजी कालेजों द्वारा विद्यार्थियों के साथ धक्केशाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि पोस्ट मैट्रिक वजीफा स्कीम को बंद करवाकर गरीब बच्चों की पढ़ाई के हक में नहीं है। जबकि इस स्कीम के तहत पढ़ रहे विद्यार्थियों की फीस सीधे सरकार की ओर से कालेजों के खाते में जमा होनी है।