अग्नि मंथन से शुरू किया नवकुंडीय महायज्ञ
श्रीबाबा लाल दयाल आश्रम दिलबाग नगर बस्ती गुजां में नवकुंडीय श्री राम महायज्ञ और 36वां संत सम्मेलन श्री राम कथा के संबंध में बुधवार को बाबा लाल दयाल महाराज की जयंती पर मंडप वेदी पूजन किया गया।
मंत्रोच्चारण के साथ चंदन की लकड़ी से अग्नि अरणी मंथन नवकुंडीय महायज्ञ शुरू कराया। यज्ञ श्री सतगुरु बाबा लाल दयाल की जयंती बसंत पंचमी के संबंध में करवाया जा रहा है। श्री राम कथा के मुख्य वक्ता डॉ. जगपूर्ण दास शास्त्री ने बाबा लाल जी महाराज के जीवन पर बताया संगतों को कृतार्थ किया। अध्यक्षता महामंडलेश्वर महंत गंगादास ने की। महंत केशव दास ने बताया कि 11 फरवरी, मंडप पूजन सुबह नौ से एक बजे तक, 12 फरवरी बसंत पंचमी को संकीर्तन संत सम्मेलन सुबह नौ से डेढ़ बजे तक, 13 फरवरी को मंडप पूजन सुबह आठ से दस तक और पूर्णाहुति सुबह साढ़े दस बजे तक होगी। यज्ञाचार्य वेदमूर्ति वेदाचार्य, पं. मायाराम रतूड़ी, उपाचार्य पं. अंबरीष तिवारी, विधायक मनोरंजन कालिया, धर्मपाल शर्मा, विपन शर्मा, दीपक कुमार, लाडी, करण शर्मा, भारत भूषण, रेखा शर्मा, संतोष शर्मा, सुनीता ठाकुर और शमा रानी आदि थे।
डॉ. जगपूर्ण दास शास्त्री ने बाबा लाल जी महाराज के जीवन के बारे में संगतों को कृतार्थ किया। -भास्कर