पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवतार नगर में अयूब खान का सम्मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्लिमयूथ वेलफेयर सोसायटी की तरफ से अवतार नगर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता कलीम सलमानी ने की। समारोह में अकाली दल में मुस्लिम भाईचारा विंग का दोआबा इंचार्ज बनने पर अयूब खान का सम्मान किया गया। अयूब खान ने समाज की समस्याएं भी सुनीं और उनको दूर करवाने का भी आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए सभी से अपील की। यहां अकाली नेता सुखमिंदर राजपाल, विशाल लूंबा, राजमीत भाटिया, नासिर सलमानी, इर्शाद प्रधान, जमात सलमानी के पंजाब प्रधान आयुब सलमानी, नासीम सलमानी, इमरान सलमानी, सलीम सलमानी आदि थे।

समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए सभी से अपील की।

खबरें और भी हैं...