मां बोली के साथ जोड़ना ही उद्देशय : दीपक बाली
एंटीकरप्शन मीडिया क्लब की ओर से मां बोली पंजाबी के प्रचार प्रसार के लिए 24 मार्च को करवाए जा रहे मां बोली मार्च के लिए मीटिंग हुई। इस मीटिंग में पंजाबी भाषा सम्मान दिलाने का बीड़ा उठाने वाले पंजाबी जागृति मंच के ओहदेदारों और सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया।
पंजाबी जागृति मंच के महासचिव पत्रकार सतनाम मानक और सेक्रेटरी दीपक बाली ने कहा कि इस मीटिंग का उद्देश्य पंजाबियों को अपनी मां बोली के साथ जोड़ना है ताकि वह अपने विरसे के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके और सारी दुनिया में विशेष स्थान हासिल कर सकें। उन्होंने इस जलाई हुई मशाल में अपने हिस्से का दीपक जलाकर मां बोली को प्रोत्साहित करने और पंजाबी होने का कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रवीन अबरोल ने कहा कि मां बोली किसी धर्म, जाति की नहीं यह सब की है।
अपनी बोली में आपको क्या नहीं मिलता अगर आप चाहो तो सब कुछ मिल सकता है। यहां मंच के अकाली दल विंग के जिला प्रधान बरिंदर शर्मा, सुनील शर्मा, गौरव ओबराय, सरबजीत सिंह, विनोद सूर, अशोक कुमार, मट्टू शर्मा, सन्नी वर्मा, हरदेव सिंह, हन्नी वर्मा, संजीव गुप्ता, वरिंदर शर्मा, सोडी गिल, अमरजीत, सलोनी सुषमा, जसवीर जस्सी, हरिचंद, राहुल, महिला विंग नरेन्द्र मोदी टीम की जिला प्रधान दीपाली बागड़िया, लाडी ढल्ला, वंदना सोनी, अंबिका और भावना मौजूद थीं।
मां बोली को प्रोत्साहित करने पंजाबी होने का कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित किया।