रामामंडी में अरविंद मिश्रा का सम्मान
रामामंडीमें फुरकान खान की अध्यक्षता में सम्मान समारोह हुआ, जिसमें यूथ अकाली दल दोआबा विंग के पंजाबी प्रवासी भाईचारे के प्रधान बनने पर अरविंद मिश्रा का फूल मालाएं डाल कर सम्मान किया गया। मिश्रा ने पहले तो भाईचारे को आने वाली परेशानियों को जान उनकी जमींनी हकीकत देखी। फिर उन्हें हर हाल में दूर करवाने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने कहा कि पार्टी के विश्वास को बरकरार रखने के लिए उन्हें मजबूती से फील्ड में उतरना होगा, तभी वह भाईचारे की भी सेवा कर सकेंगे। इसलिए सभी को एकजुट होने की अपील की। यहां लवर, शेरा, राहुल, शुभम, प्रशांत, करन, रेहान, फरहान,इर्शाद
मिश्रा ने भाईचारे को आने वाली परेशानियों को सुना।