नगर निगम सुबह-शाम 5 से 9 ही देगा पानी
31 मार्च तक जारी रहेंगे आदेश
नगरनिगम ने शहर में पानी की सप्लाई में कटौती कर दी है। दोपहर को अब पानी नहीं मिलेगा। सुबह और शाम की सप्लाई में भी एक-एक घंटे की कमी होगी। मेयर सुनील ज्योति ने वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट के साथ मीटिंग में आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश 12 फरवरी से 31 मार्च 2016 तक जारी रहेंगे। ट्रीटमेंट प्लांट पर सीवरेज डिस्चार्ज के बढ़ते दबाव के कारण यह फैसला लिया गया है। अब लोगों को सुबह 5 से 9 बजे तक और शाम 5 से रात 9 बजे तक ही पानी मिलेगा। दोपहर 12 से 2 बजे तक पानी की सप्लाई 31 मार्च तक बंद रहेगी। मीटिंग में निगम कमिश्नर जीएस खैहरा, एसई लखविंदर सिंह, एक्सईएन सतिंदर कुमार, निर्मल सिंह भी थे।
इसलिए लिया फैसला | पर्यावरणविदसंत बलबीर सिंह सीचेवाल ने फोल्ड़ीवाल ट्रीटमेंट से सीवरेज का पानी बिना ट्रीट किए छोड़े जाने की हिदायत दी है। प्लांट की केपेसिटी 100 एमएलडी है जबकि सीवरेज पानी 175 एमएलडी के करीब है, जिससे ट्रीटमेंट से पानी का डिस्चार्ज कम हो गया है अौर शहर के सीवरेज पर असर पड़ा है।