कैंब्रिज में स्पोर्ट्स-डे, पहले दिन शॉटपुट, लॉन्ग जंप
जालंधर|कैंब्रिज कोएडस्कूल में वीरवार को स्पोर्ट्स डे सेलिब्रेट किया गया। पहले दिन पांचवीं से दसवीं क्लास के स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। बच्चों ने गेम्स में अपना दमखम दिखाया। उन्होंने हर्डल रेस, 100मी रेस, लॉन्ग जंप अन्य एक्टीविटीज़ में हिस्सा लिया। यहां प्रेज़िडेंट अजय भाटिया, वाइस प्रेज़िडेंट दीपक भाटिया, एकेडेमिक डायरेक्टर दीपा डोगरा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जेके कोहली, खेल विभाग के कोऑर्डिनेटर एएस सिकंद, प्रिंसिपल किरनजोत ढिल्लों भी थे। इस दौरान विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित भी किया गया। शुक्रवार को पहली से फोर्थ क्लास तक के बच्चों के स्पोर्ट्स मुकाबले होंगे।