डीएवी के केमिस्ट्री प्रोफेसर डॉ. राजीव शर्मा को मिला बेस्ट साइंस टीचर अवॉर्ड
डीएवीके साइंस विभाग में केमिस्ट्री प्रोफेसर डॉ. राजीव शर्मा को पंजाब अकेडमी ऑफ साइंसेज़ पटियाला से बेस्ट साइंस टीचर अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड उन्हें साल 2015 के लिए दिए गया। अकेडमी अॉफ साइंसेज़ हर साल यह अवॉर्ड साइंस में एकेडेमिक और रिसर्च दोनों स्तर पर बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले को देती है। एकेडेमिक में देखा जाता है कि टीचर किन क्लासेज़ को पढ़ाता है। रिजल्ट क्या है और रिसर्च में प्रोजेक्ट कितने मिले। कितने सक्सेसफुल हुए। डॉ. राजीव शर्मा को 19वीं पंजाब विज्ञान कांग्रेस मोहाली के समापन समारोह में यह अवॉर्ड मिला। डॉ. राजीव ने शिमला यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। प्रिंसिपल डॉ. बीबी शर्मा ने कहा, डॉ. राजीव एकेडेमिक और यूजीसी से रिसर्च प्रोजेक्ट पाने में हमेशा आगे रहे हैं।
डॉ. राजीव के पास कई साल से एमएससी क्लासेज़ हैं और पांच साल से एमएससी केमिस्ट्री में डीएवी के स्टूडेंट्स गोल्ड मेडल यानी यूनिवर्सिटी में लगातार फर्स्ट पोजिशन हासिल कर रहे हैं।
यूजीसी से अब तक मिल चुके हैं 4 रिसर्च प्रोजेक्ट
पंजाब अकेडमी ऑफ साइंसेज़ ने नवाज़ा
यूजीसी से मुझे अब तक चार रिसर्च प्रोजेक्ट मिल चुके हैं। दो पर काम कर चुका हूं। इसका विषय था, प्रदूषित पानी में हैवी मैटल निकालना। दूसरा भी इसी से जुड़ा था। वहीं तीसरा प्रोजेक्ट था, चार शहरों में पानी, हवा और मिट्टी में लैड की मात्रा खोजना। इसका पहला फेज पूरा हो चुका है। रिजल्ट यूजीसी को सौंपे जा चुके हैं। पिछले साल ही एक नया प्रोजेक्ट फिर से प्रदूषित पानी को लेकर मिला। इस बार की रिसर्च उस पानी को साफ करने के लिए है जिसमें हैवी मैटल, इंडस्ट्रियल वेस्ट और सीवेरज का पानी मिक्स होता है।