पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिना ढके कूड़ा ले जाने पर ट्रक हेल्पर सस्पेंड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | बिनाढके कूड़ा ले जाने पर नगर निगम ने ट्रक चालक सुभाष कुमार को कारण बताओ नोटिस जबकि हेल्पर को सस्पेंड कर दिया। मेयर सुनील ज्योति ने निगम के मेन गेट के बाहर ही कूड़े से भरे ट्रक को पकड़ा था। मेयर ने हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और कार्रवाई के आदेश दिए। हेल्थ अफसर डॉ. श्रीकृष्ण ने बताया कि जांच में ट्रक में तिरपाल तो मिल गई लेकिन उससे कूड़े को नहीं ढका हुआ था। ड्राइवर सुभाष कुमार को नोटिस दिया गया है जबकि हेल्पर राम कुमार, जिसकी जिम्मेवारी बनती है कि वह कूड़े का तिरपाल से ढके, उसे सस्पेंड कर दिया गया है। नियमानुसार कूड़े काे बिना कवर किए नहीं ले जाया जा सकता।

मेयर ने पकड़ा था ट्रक, ड्राइवर को कारण बताओ नोटिस

खबरें और भी हैं...