दोआबा स्कूल में क्विज आशीष रहे फर्स्ट
जालंधर | दोआबाकॉलेज के स्वामी दयानंद स्ट्डी सेंटर ने लब्बू राम दोआबा स्कूल में स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन पर क्विज कंपीटिशन करवाया। दोआबा कॉलेज के प्रो. सोमनाथ शर्मा, प्रो. सुखविंद्र सिंह बतौर मुख्य वक्ता और क्विज मास्टर मौजूद रहे। प्रो. सोमनाथ शर्मा ने स्वामी दयानंद के जीवन के प्रेरक प्रसंग बताए। प्रो. सुखविंद्र सिंह ने स्टूडेंट्स को बताया स्वामी दयानंद ने कुप्रथा बाल विवाह का विरोध किया था और विधवा विवाह का समर्थन किया ताकि समाज में नई चेतना लाई जा सके। क्विज कंपीटिशन में आशीष ने प्रथम स्थान और कैश प्राइज 2100 रुपए, नोबल ने सेकेंड प्राइज और कैश प्राइज 1500 रुपए और करण ने तीसरा स्थान और 1100 रुपए का कैश प्राइज जीता। प्रिंसिपल एसके भारद्वाज, प्रो. सोमनाथ शर्मा, प्रो. सुखविंद्र सिंह और प्रो. विकास जैन ने सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।