कंप्यूटर की नॉलेज दिलाएगी कामयाबी
कहते हैं सीखने की कोई उम्र नहीं होती पर सीखने के लिए साधन माध्यम होना भी जरूरी होता है। दैनिक भास्कर वरिष्ठ नागरिकों गृहणियों को कंप्यूटर की नि:शुल्क नॉलेज दे रहा है। दैनिक भास्कर की ओर से एक ऐसा कंप्यूटर ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया गया है, जिसमें प्रशिक्षण लेने के बाद कोई भी वरिष्ठ नागरिक गृहिणी अपने जीवन में एक नई शुरुआत कर सकते हैं।
वरिष्ठ नागरिकों गृहिणियों को कंप्यूटर नॉलेज देकर सफलता के पथ पर अग्रसर करने का लक्ष्य लेकर यह नि:शुल्क ट्रेेनिंग शुरू की गई है। आप अपना नाम, पता, फोन नंबर लिखकर एक फोटो सहित दैनिक भास्कर कार्यालय एससीओ 16 पुडा कांप्लेक्स, लाडोवाली रोड जालंधर में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक जमा करवाकर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करवाकर ट्रेनिंग का लाभ उठा सकते हैं। प्रोग्राम की अधिक जानकारी के लिए 0181-3988884 नंबर पर सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क भी कर सकते हैं।
इसलिए जरूरी है इस उम्र में कंप्यूटर नॉलेज : कंप्यूटर का नॉलेज नहीं होना, वरिष्ठ नागरिकों गृहिणियों को बहुत सी बातों से वंचित कर देता है। कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज भी हो तो दूसरे शहर में मौजूद अपने परिजन से कंप्यूटर के जरिए फ्री में बात की जा सकती है। घर बैठे रेलवे रिज्र्वेशन करवाया जा सकता है ओर ऐसी अनेक सुविधाएं हैं जिनका लाभ कंप्यूटर की थोड़ी-बहुत नॉलेज होने से उठाया जा सकता है।
पहले से बेहतर नया
कंप्यूटरट्रेनिंग से अलग इस बार ट्रेनिंग प्रोग्राम के कंटेंट को नए सिरे से डिजाइन किया गया है। इसे पहले से ओर भी बेहतर अधिक नॉलेज देने वाला बनाया गया है। इस प्रोग्राम मे कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज तो दिया ही जाएगा, साथ ही सोशल मीडिया वेबसाइट्स एवं आजकल रोजमर्रा मे उपयोग होने वाले वाट्सएप जैसे एप्लीकेशन का उपयोग करना भी सिखाया जाएगा।