सीपीएस, मेयर जिस समारोह में थे चीफ गेस्ट, उसके टैंट लगाने के लिए खोदी सड़क
जालंधर। अटारीबाजार से किला मोहल्ला की तरफ जाते हुए खिंगरा गेट में शुक्रवार की दोपहर ट्रैफिक जाम हुआ। एक तो पहले से सड़क संकरी है। ऊपर से दुकानदारों ने यहां टैंट लगाकर समारोह किया। टैंट लगाने के लिए नई बनी सड़क में कील ठोके गए। समारोह में सीपीएस केडी भंडारी और मेयर सुनील ज्योति चीफ गेस्ट थे। सीपीएस ने अब टूटी सड़क को रिपेयर करने के लिए दुकानदारों को कहा है।
दरअसल, इलाके के दुकानदारों ने नई कमेटी बनाई है। इसके प्रधान सतीष कुमार रेलन हैं। सीपीएस और मेयर को इस लिए बुलाया गया था ताकि इंटरलाकिंग टायलों पब्लिक टायलट का मामला रख सकें। लेकिन मामला बन गया सड़क खोदने का। सीपीएस केडी भंडारी ने कहा कि जो सड़क टूटी है। उसे रिपेयर कराया जाएगा। कमेटी के पदाधिकारियों को गड्ढे भरने के लिए कहेंगे।
किला मोहल्ला के पास खोदी गई सड़क।