डिप्टी सीएम 18 को जालंधर में, डेवलपमेंट पर होगी चर्चा
मेयरसुनील ज्योति के बुलावे पर 18 फरवरी को डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल शहर रहे हैं। वह यहां पूरा दिन रहेंगे। सिर्फ जालंधर की डेवलपमेंट पर बात होगी। मेयर ज्योति ने बुधवार को चंडीगढ़ में सिटी डेवलपमेंट पर उनसे चर्चा की। इसके बाद डिप्टी सीएम ने जालंधर आने की बात कही। आज सुबह चंडीगढ़ से डिप्टी सीएम के 18 फरवरी को जालंधर आने के बारे मैसेज गया। मेयर ज्योति ने कहा कि उनकी मीटिंग का पूरा शेड्यूल बनाकर उन्हें भेजा जा रहा है।
डिप्टी सीएम ने एक दिन पहले हुई मीटिंग में कहा था कि वह डेवलपमेंट योजनाओं के लिए शहर में आकर प्लानिंग करेंगे। विधायकों से मिलेंगे। सबकी राय जानेंगे। वह विभिन्न इलाकों का दौरा भी कर सकते हैं। शहर की डेवलपमेंट के लिए बड़ा प्लान बनेगा। फंडिंग के लिए भी सरकार से अपील की जाएगी। पांच दिसंबर को डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने नकोदर रैली के बाद बिना सुरक्षा के जालंधर के अलग-अलग इलाकों का दौरा किया था। लोगों से विकास को लेकर सुझाव मांगे थे।
ये मुद्दे रखेंगे ....
मेयरने कहा कि डिप्टी सीएम से स्मार्ट सिटी, सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट, सड़कों सहित विभिन्न मुद्दे उठाएंगे। सड़कों के बकाया 35 करोड़, एक्साइज ड्यूटी की पेंडिंग अमाउंट पर भी बात करेंगे।
सफाई है सबसे बड़ा मुद्दा
सॉलिडवेस्ट प्रोजेक्ट को लागू करना सिटी का सबसे बड़ा मुद्दा है। वजह हर गली -कूचे में कूड़ा फेंकने के लगे फ्लैक्स हैं। जीएनडीयू कॉलेज के सामने, शीतला मंदिर के सामने, खोदियां मोहल्ला, रामामंडी, अड्डा टांडा में ऐसे फ्लैक्स लगे हैं। ओपन डंप से लोग परेशान हैं।