कांग्रेस ने मेहरचंद पालिटेक्निक में स्टूडेंट्स यूनिट का गठन किया
जालंधर | जिलाकांग्रेस कमेटी जालंधर अर्बन ने मेहरचंद कॉलेज में स्टूडेंट्स यूनिट का गठन किया है। जिला प्रधान राजिंदर बेरी, पार्षद गुरविंदर सिंह बंटी, यूथ जालंधर वेस्ट हलके के प्रधान राजेश अग्निहोत्री की मौजूदगी में अंकुर पाल को प्रधान नियुक्त किया। सागर को वाइस प्रेसिडेंट और लव ठाकुर को ओवरआल प्रधान नियुक्त गया। युवाओं को राजिंदर बेरी ने कहा कि राज्य में युवा नशे की गिरफ्त में हैं। पंजाब को नशे से बचाने के लिए युवाओं का ही आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही है और भविष्य में भी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी युवाओं को साथ जोड़ने का सिर्फ ड्रामा कर रही है। पंजाब को लेकर आम आदमी पार्टी गंभीर नहीं है। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह कॉलेज, यूनिवर्सिटीज में जाकर देश के भविष्य को जागृत कर रहे हैं। मौके पर मनु सूरी, भारत भूषण जैरथ, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. अमरजीत राए, पंचम, सागर वर्मा मौजूद रहे।