प्रदर्शनी में जैसमीन और दीक्षांत ने जीता मेडल
जालंधर | पोस्टलडिपार्टमेंट पंजाब सर्कल चंडीगढ़ ने पनपैक्स -2016 के तहत डाक टिकटों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी चंडीगढ़ में लगाई। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल की जैसमीन ने एमिनेंट इंडियन पर्सनैलिटी और इसी स्कूल के दीक्षांत ने फर्स्ट डे कवर के तहत कांस्य पदक हासिल किया।