गौरव की नकोदर सरकारी अस्पताल में इलाज में कोताही की जांच शुरू
कस्बानकोदरके सिविल अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई महिला के इलाज में कोताही के मसले पर जिसा प्रशासन ने जांच शुरु कर दी है। ग्रीन एक्टिविस्ट गौरव जैन ने मामले की शिकायत डिप्टी सीएम को भेजी थी। इसके बाद एडीसी (शिकायतें) दमनजीत कौर की ड्यूटी मामले की सुनवाई के लिए लगी है।
गौरव जैन ने मंगलवार को अपना पक्ष रखा है। जबकि सेहत विभाग की तरफ से सिविल सर्जन डा. कैलाश कपूर, एसएमओ वरिंदरपाल जगत ने पक्ष रखना था।
सिविल सर्जन नहीं आए। अब अगली सुनवाई के लिए तारीख तय करके दोनों पक्षों को सूचित किया जाएगा। पिछले साल मजदूर गर्भवति महिला सोनिया के इलाज में कोताही का मामला आया था। उसके पति संजीव ने कहा कि वह केवल 24 सौ रुपए महीना कमाता है। वह महंगा इलाज दूसरी जगह नहीं करा सकते। सरकारी अस्पताल ही सहारा है। इसकी शिकायत गौरव जैन ने की थी। सरकारी डाक्टर रजनीश गुप्ता ने महिला के इलाज को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने सही तरीके से इलाज की बात कही। गौरव ने कहा कि मामले की पूरी जांच होनी चाहिए।
गौरव जैन की सुनवाई के दौरान सेहत िवभाग का कोई अफसर नहीं आया।