पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वच्छ वातावरण जीवन को बचाने के लिए जरूरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री बाबा लाल दयाल अाश्राम दिलबाग नगर में नवकंुडीय श्री राम महायज्ञ

श्रीबाबा लाल दयाल आश्रम दिलबाग नगर बस्ती गुजां में नवकुंडीय श्री राम महायज्ञ और 36वां संत सम्मेलन श्री राम कथा करवाई जा रही है। इसमें डॉ. जगपूर्ण दास शास्त्री ने कहा कि परमात्मा कण-कण में विद्यमान है। इसलिए ध्यान रखें की कभी भी किसी को दुख पहुंचाएं। किसी को दुख पहुंचाना परमात्मा को दुखी करने के समान है।

परमात्मा की बनाई श्रृष्टि से छेड़छाड़ करनी अर्थात प्रकृति का विनाश करना हमारे लिए घातक है क्योंकि जीवन को बचाने के लिए स्वच्छ वातावरण होना बेहद जरूरी है। इसलिए प्राकृतिक संरक्षण करें। इससे पहले हवन यज्ञ मंडप पूजन हुआ। 12 फरवरी बसंत पंचमी को संकीर्तन संत सम्मेलन सुबह नौ से डेढ़ बजे तक, 13 फरवरी को मंडप पूजन सुबह आठ से दस तक और पूर्णाहुति सुबह साढ़े दस बजे तक होगी। यज्ञाचार्य वेदमूर्ति वेदाचार्य, पं. मायाराम रतूड़ी, उपाचार्य पं. अंबरीष तिवारी, मनोरंजन कालिया, धर्मपाल शर्मा, विपन शर्मा, दीपक कुमार, लाडी, करण शर्मा, भारत भूषण, रेखा शर्मा, सविता महाजन, दीपक वर्मा, संतोष शर्मा, सुनीता ठाकुर और शमा रानी आदि थे।

श्री बाबा लाल दयाल अाश्राम में श्री राम कथा के दौरान मौजूद संगत।

खबरें और भी हैं...