कमल विहार में मां सरस्वती पूजन आज
जालंधर |मिथिला पूजा समिति की ओर से कमल विहार में पांचवां मां सरस्वती पूजन समारोह 12 फरवरी को होगा। सुबह आठ बजे पूजा होगी, साढ़े दस बजे हवन यज्ञ, शाम पांच से सात बजे तक दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का सांस्कृतिक कार्यक्रम, शाम साढ़े सात बजे संध्याकालीन आरती और रात आठ बजे से वरिंदर शर्मा एंड पार्टी मां का गुणगान करेगी। 13 फरवरी को सुबह नौ बजे विसर्जन पूजा और दोपहर 12 बजे विसर्जन यात्रा होगी। यहां भुपिंदर पाठक, दुखमोचन मिश्रा, चंद्र मोहन झा, साजन झा, जुगल किशोर मिश्रा, राम झा, राजेश पाठक, हरी मोहन झा, राजकुमार झा, विनोद झा थे।