शहर को चार जोन में बांटा जोनल कमिश्नर देखेंगे काम
नगरनिगम ने डेवलपमेंट के लिए शहर को चार जोन में बांट दिया है। विधानसभा हलका के हिसाब से चार जोन बनाए गए हैं। सभी जोन में एक-एक पीसीएस अधिकारी को जोनल कमिश्नर के रूप में जिम्मेवारी दी गई है। कमिश्नर जीएस खैहरा ने कहा कि जोनल कमिश्नर पर पूरे जोन की जिम्मेवारी होगी, लेकिन वह काम जो पहले यह अधिकारी देख रहे थे वह भी इन्हीं के पास रहेगा।
यहकाम देखेंगे : स्वच्छभारत अभियान, पब्लिक की शिकायतें, विकास कार्यों की निगरानी, हलका विधायकों और पार्षदों के उठाए मामले कानून अनुसार हल करवाना, अपने इलाके के जोनल दफ्तरों में स्टाफ की हाजरी में अनुशासन सुनिश्चित करना, जोन इलाके में सफाई सेवकों की हाजरी यकीनी बनाना, जोन क्षेत्र की सड़कों, पार्कों, ग्रीन बेल्ट के रखरखाव के लिए संस्थाओं से तालमेल करना, लैंड स्केपिंग करवाना, इलाके के स्कूलों, एनजीओ से तालमेल करके डेवलपमेंट में सहयोग लेना और सरकार की गाइडलाइंस को लागू करवाना, जोन क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स, लाइसेंस फीस, वाटर सप्लाई, सीवरेज से संबंधित सेक्टरों में 100 प्रतिशत रिकवरी सुनिश्चित करना। पब्लिक प्लेस से कब्जे हटवाना।