लापता तीन बच्चों को कुछ ही घंटों में ढूंढा
जालंधर | मधुबनकॉलोनी से लापता हुए तीन बच्चों को थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ केवल किशोर ने कुछ ही घंटों में ढूंढ लिया। बस्ती बावा खेल के मधुबन कालोनी के रहने वाले दिनेश ने कहा कि उनका 13 साल का बेटा पड़ोसी भोला के बेटे अरमान (10) बेटी फातिमा (11) के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चे गुम हो गए। पुलिस ने ढूंढ लिए।