शार्ट सर्किट से लगी स्पोर्ट्स फैक्ट्री में आग, तंग रास्तों के कारण बुझाने में लगे तीन घंटे
जालंधर | स्पोर्ट्ससर्जिकल कांप्लेक्स में शार्ट सर्किट से कैमियो स्पोर्टस एजेंसी में आग लग गई। तंग गलियों रास्तों के कारण फायरब्रिगेड को आग बुझाने में दिक्कत आई, इसके कारण सारा मॉल जलकर राख हो गया।
गार्डन कालोनी के अंकुर ओबराय ने कहा कि उनकी स्पोर्ट्स का सामान बनाने की फैक्ट्री है। शाम को पांच बजे के करीब सारे कर्मचारी जा चुके थे। उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर गुलशन ताले लगा रही थी कि उसने देखा की गोदाम से धुआं निकल रहा है। जब जाकर देखा, तो शार्ट सर्किट से गोदाम में मॉल को आग लगी थी। उन्होंने कहा कि इस पर गुलशन ने उनको फायर ब्रिगेड के कॉल कर दी। सवा छह बजे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर गई। लेकिन तंग गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत रही थी। इसके कारण पांच गाड़ियों को आग बुझाने में तीन घंटे का समय लग गया। जब तक लाखों का मॉल जलकर राख हो गया। अंकुर ने कहा कि कितने का मॉल जला अभी इसका अनुमान नहीं है लेकिन लाखों का मॉल राख हो गया है।