पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धुंध में ट्रक रोका, बस टकराई, 13 जख्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धुंधकेकारण पठानकोट फ्लाईओवर पर सुबह ट्रक के साथ 20 सवारियों को लेकर जा रही पीआरटीसी की बस की टक्कर हो गई। बस में 8 लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।

पटियाला के पीआरटीसी बस के चालक रणजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह सात बजे बस लेकर अमृतसर से पटियाला जा रहा था। बस स्टैंड पर रुकना था। सुबह धुंध ज्यादा थी। आगे चल रहे सेब से भरे हुए ट्रक ने फ्लाईओवर के नीचे से जाना था। धुंध के कारण फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ गया। अचानक ब्रेक लगाई तो बस ट्रक से टकरा गई।

हादसे में अमृतसर के गांव लिदड़ां के कंडक्टर रेश्म खां की टांग टूट गई। करतारपुर के सुमन, भार्गव कैंप की रानी, अमृतसर का सुखदीप, करतारपुर का कृष्णा, करतारपुर की करिश्मा और करतारपुर में प्राइवेट बस चलाने वाले कुलदीप कुमार जख्मी हो गए। टक्कर के बाद मौके पर आई एंबुलेंस पुलिस जख्मी हालत में जनता अस्पताल ले गई। बाकी सवारियों को मामूली चोटें आईं और वह दूसरों वाहनों में बैठ चली गईं। टक्कर के बाद ट्रक चालक तो मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस को किनारे पर किया। थाना आठ के एसएचओ बिमलकांत ने कहा कि ट्रक चालक फरार है।

अमृतसर के कंडक्टर रेश्म खां की टांग टूट गई

छह जख्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस बीच में खड़े होने पर घंटाभर जाम लगा रहा। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। जख्मियों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

खबरें और भी हैं...