ट्रैक्टर-ट्राली पेड़ से टकराई, एक की मौत
नकोदर |सुबह नकोदर-जालंधरमार्ग पर गांव गोहीरां के पास धुंध के कारण ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पेड़ से टकरा गई। ड्राइवर की हादसे में मौत हो गई। जलालाबाद से जालंधर जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली धुंध के कारण सीधी पेड़ से टकरा गई। ड्राइवर अमन (22) की मौके पर ही मौत हो गई।