मिट्ठापुर रोड पर शोरूम में लाखों की चोरी
जालंधर | मिट्ठापुररोड पर गोल मार्केट में स्थित रीति रिवाज शोरूम से लाखों का सामान चोरी हो गया। न्यू कलगीधर नगर के शोरूम मालिक अमनदीप ने कहा कि सुबह शोरूम पर आए तो सारा सामान अंदर बिखरा पड़ा था। उन्होंने कहा कि छत के दरवाजे को तोड़कर चोर अंदर आए थे। चोर एलसीडी, लैपटाप लाखों को कपड़े चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां बैंक के एटीएम को लूटा गया वहां से कुछ मीटर की ही दूरी पर उनका शोरूम है। उन्होंने चोरी हुई कुल रकम के बारे में कुछ नहीं बताया।