श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली
श्रीगुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में शहर में तैयारियों शुरू हो गई हैं। भव्य शोभायात्रा निकलेगी।
आबादपुरा की संगत ने प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली। शब्द गायन करने हुए संगत ने इलाके की परिक्रमा की। संगत के बीच श्री गुरु रविदास सेवक सभा पुराना गुरुद्वारा की प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलवंत भाटिया, जनरल सेक्रेटरी गुरदर्शन लाल, उप प्रधान रणजीत कुमार, प्रेस सचिव बलविंदर कुमार और संगठन सचिव वरिंदर कुमार शामिल थे।
आबादपुरा में शब्द गायन करके प्रभातफेरी निकालती संगत।