गुरुद्वारा जीटीबी नगर में विशेष राग दरबार 14 को
गुरुद्वारानौंवीपातशाही दुख निवारण साहिब जीटीबी नगर में 14 फरवरी को विशेष राग दरबार करवाया जा रहा है। संत बाबा सुच्चा सिंह के गुरमति संगीत सम्मेलन के 25 वर्ष पूरे होने पर विशेष राग दरबार करवाया जा रहा है। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगजीत सिंह बाबा और संत अमीर सिंह ने कहा कि इसमें कीर्तनी जत्थे विशेष तौर पर गुरमति संगीत पर आधारित गुरबाणी का गायन करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस संबंध में की गई बैठक में भाई हरजोत सिंह, हजूरी कीर्तनी भाई गुरमीत सिंह, हरप्रीत सिंह, कंवलजीत सिंह, महिंदर सिंह बाजवा, मनजीत सिंह ठुकराल, कंवलजीत सिंह टोनी और मैनेजर सुरजीत सिंह थे।