पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • महाशिवरात्रि उत्सव के संबंध में प्रभातफेरियां 21 से

महाशिवरात्रि उत्सव के संबंध में प्रभातफेरियां 21 से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाशिवरात्रिउत्सव के तहत चार मार्च को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके के तहत श्री देवी तालाब मंदिर से 21 फरवरी से प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। जो श्री देवी तालाब मंदिर और शिवरात्रि उत्सव कमेटी के सहयोग से निकाली जाएगी। शोभायात्रा के संबंध में तीन मार्च सुबह 11 बजे श्री रामायण का पाठ रखा जाएगा, जिसका अगले दिन भोग पड़ेगा। शोभायात्रा के संबंध में 21 फरवरी से प्रभात फेरियां निकाली जाएगी। पहली प्रभातफेरी प्राचीन शिव मंदिर दमोरिया पुल पुरानी रेलवे रोड, 22 फरवरी को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर माडल हाउस, 23 फरवरी को ब्रह्मकुमारी आश्रम मिट्ठापुर चौक, 24 फरवरी को आश्रम भक्ति भवन मानव सेवा सोसायटी गोपाल नगर, 25 फरवरी श्री कृष्णा मंदिर गली नंबर एक कृष्णा नगर, 26 फरवरी से ब्रह्मकुमारी आश्रम प्रभु द्वार ग्रीन पार्क नजदीक बस स्टैंड, 27 फरवरी को श्री हरि दर्शन मंदिर अशोक नगर नजदीक निजात्म नगर, 28 फरवरी को पारदेश्वर सिद्धपीठ श्री गौरी शंकर मंदिर गुरु अमरदास कालोनी से निकलेगी। एक मार्च को श्री शिव शंकर मंदिर शिव नगर सोढल रोड, दो मार्च को श्री भोला बाबा मंदिर बस्ती नौ से सुबह छह बजे प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी।

शिव मंदिर दोमोरिया पुल में शिवरात्रि उत्सव कमेटी की बैठक में मौजूद सदस्य।

खबरें और भी हैं...