कम्प्यूटर टीचर्स ने दिया धरना
जालंधर | कम्प्यूटरअध्यापक यूनियन की जिला इकाई ने शिक्षा विभाग में रेगुलर की मांग लेकर डीसी दफ्तर के आगे प्रदर्शन किया। एडीसी को सरकार के नाम मांग पत्र दिया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान पवन शर्मा, उपप्रधान सुशील कुमार, सचिव हरजिंदर, प्रेस सचिव अमनदीप सिंह ने की। कम्प्यूटर अध्यापक लंबे समय से शिक्षा विभाग में रेगुलर करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार निरंतर उनकी भावनाओं से खेल रही है। इस कारण अध्यापकों में रोष बढ़ रहा है और वह सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। अब राज्य स्तरीय रैली 21 फरवरी को मोहाली में होगी। यहां दीपक बैंस, बलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, नितिन पुरी, गुरिंदर सिंह, जगप्रीत सिंह, विशाल गांधी, सुमित, अशोक कुमार, सुमित कुमार, हरीश, मनीष थे।
कंप्यूटर टीचर यूनियन के सदस्य डीसी ऑफिस के बाहर धरना देते हुए।