अशोक लेलैंड ने पेश किया टिप्पर का नया माडल
जालंधर | अशोकलेलैंड कंपनी ने नेक्स्ट जेनरेशन एन 258आईएल नामक नया टिप्पर पेश किया है। जालंधर में ये टिप्पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। हैवी कामर्शियल व्हीकल बनाने वाले हिंदू ग्रुप ने इस सोच के साथ नया माडल दिया है जो मालिकों के साथ ही ड्राइवरों के लिए भी फ्रेंडली है। इसे उत्तराखंड के पंतनगर प्लांट में तैयार किया गया है। जो ग्राहकों की जरूरतों को मजबूती के साथ पूरा करेगा।
रीजनल सेल्स मैनेजर संदीप शर्मा ने कहा कि ग्राहकों की उम्मीदों के मद्देनजर ये वाहन तैयार किया गया है। इसमें कंफर्ट रिलाइबिलिटी पर भी खास ध्यान दिया गया है। जिससे ग्राहकों का मुनाफा बढ़े। ये विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी है जो भारतीय कीमत में उपलब्ध है। रेटेड लोड में 80 हजार किलोमीटर के बाद सर्विस होगी। इनलाइन फ्यूल इंजक्शन पंप की सुविधा है। टर्निंग रेडीयस 17.6 मीटर है। चार साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी गई है। खास बात ये है कि अशोक लेलैंड भारत में इकलौती गाड़ी है जो बीएस-3 मानक पर आधारित है।