महेंद्रू बाहरी बिरादरी के जठेरों का मेला 17 को
जालंधर | महेंद्रू- बाहरी बिरादरी के जठेरों का मेला 17 फरवरी को बस्ती पीरदाद की शेर सिंह कालोनी में स्थित श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ मंदिर में होगा। ये 53 साल से संगत इस मेले में जुट रही है। दोपहर 12 बजे धार्मिक समागम शुरु होगा। मेले की प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन प्रवीण महेंद्रू कहते हैं कि महेंद्र बाहरी बिरादरी सभा ने इसकी तैयारी शुरु कर दी है। संगत हर साल की तरह उत्साह से पहुंचेगी।