फुल्लरवान की चरनजीत मिस एसडीपी
जालंधर | एसडीफुल्लरवान गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा ने 12वीं कक्षा की छात्राओं ने विदाई दी। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम, डांस, माडलिंग और फन गेम्स खेल आनंद किया। चरनजीत मिस एसडीपी बनी और पल्लवी फर्स्ट रनरअप नीरू सेकेंड रनरअप रही। प्रिंसिपल नीरज सैनी ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को परीक्षाओं में बेहतर ढंग से तैयारी कर अच्छी नतीजे लाने को प्रोत्साहित किया।