पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहीद भगत सिंह पंजाब गेम्स 14 से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | शहीद-ए-आजमभगत सिंह पंजाब गेम्स 14 से 19 फरवरी तक करवाई जा रही है। इसकी शुरुआत 14 फरवरी को सुरजीत हॉकी स्टेडियम बल्टर्न पार्क में होगी। मुख्य मेहमान वन मंत्री भगत चूनी लाल और विशेष मेहमान सीपीएस पवन टीनू होंगे। जबकि समापन 19 फरवरी को हंसराज स्टेडियम में होगा।

इसके मुख्य मेहमान ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ और विशेष मेहमान सीपीएस केडी भंडारी होंगे। 7 जिलों में करवाई जा रही इन गेम्स में 22 खेल शामिल किए गए है जिसमें 900 महिला- पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विजेता टीमों को 300 करोड़ रुपए की राशि ईनाम में दी जाएगी। यह गेम्स जालंधर, लुधियाना, पटियाला, रूपनगर (रोपड़), एसएस नगर (मोहाली), संगरूर और बठिंडा में होंगी। एडीसी (ज) गिरीश दयालन ने बताया कि जालंधर में हॉकी (पुरुष), बैडमिंटन (महिला पुरुष) और शूटिंग (महिला पुरुष) कुल 3 गेम्स होंगी। जिला खेल अधिकारी राकेश कौशल ने बताया कि खेलों को सुचारू रुप से करवाने के लिए सुरक्षा, मेडिकल, ट्रांसपोर्ट, सफाई और मीडिया सेंटर आदि के प्रबंध पूरे कर लिए गए है।

खबरें और भी हैं...