टैगोर स्कूल में सेव ट्री अवेयरनेस फंक्शन
जालंधर | टैगोरइंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल में सेव ट्री अवेयरनेस फंक्शन हुआ। इसमें नर्सरी क्लास के विद्यार्थियों को पेड़ों का महत्व और उपयोगिता बताई। बच्चों ने कविताओं, विचारों स्लोगनों से बताया कि हमें शुद्ध आक्सीजन के साथ कई प्रकार के फल जड़ी बूटियां भी प्राप्त होती हैं। कोआर्डिनेटर रुचिका जैन ने सेव ट्री और डोंट कट ट्री के स्लोगन के साथ उन्हें वृक्ष बचाने और वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।