कपूरथला पुलिस ने झूठा केस दर्ज किया
जालंधर | महितपुरके लौंगड़ के रहने वाली सतनाम सिंह और बलवीर कौर ने आरोप लगाया कि कपूरथला पुलिस ने झूठा गैर इरादतन हत्या केस दर्ज किया है। दोनों ने केस की जांच की मांग की है। सतनाम ने बताया कि कुछ दिन पहले झुगियां के गलाम के आकाशदीप की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने केस में सतनाम के भाई सुखजीत सिंह और बलवीर कौर के पति महंगा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सतनाम का कहना है कि घटना के बाद से उसके भाई का कोई सुराग नहीं है। उन्होंने कहा कि आकाश नशा करने का आदी था, लेकिन पुलिस ने बिना जांच के केस दर्ज कर लिया।