पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बहू ने मायके फैमिली के साथ सास-ससुर पीटे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्तीशेखमें वीरवार दोपहर संगरूर के 61 साल के कपड़ा व्यापारी अवतार सिंह और उनकी प|ी उत्तमजीत कौर से मारपीट की गई। उन्होंने आरोप बहू और उसकी फैमिली पर लगाया है। पुलिस ने ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के जिला प्रधान परमिंदर ढींगरा, उनके पिता कुलदीप सिंह, बहन राजिंदर कौर और परमिंदर विज के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। एसीपी रविंदर पाल सिंह संधू का कहना है कि दूसरी ओर से भी मेडिको लीगल रिपोर्ट आई है। केस में दोनों और से लगे आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है।

संगरूर के कृष्णा बस्ती स्थित गुरु नानकपुरा के अवतार सिंह ने बताया कि उनके सिंगापुर में रहते बेटे जगनदीप की शादी बस्ती शेख की राजिंदर कौर से एक नंबर 2010 में हुई थी। दोनों में रिश्ते अच्छे नहीं थे। बहू ने दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाया था। वीरवार को तारीख थी। तारीख के बाद बंटी कौंसलर से मिलने गए थे। उनके दफ्तर से पता चला कि वह नहीं हैं। जब जाने लगे तो बहू, उसके पिता, भाई और अन्य लोगों ने पीटा।

परमिंदर ढींगरा ने कहा कि बहन के सास-ससुर उनकी बहन को अगवा करने आए थे। बहन चिल्लाई तो लोग जमा हो गए और भीड़ ने उन पर हमला किया है।

संगरूर से सुनवाई के लिए आए व्यापारी दंपति को बहू ने मायके के साथ मिल पीटा।

खबरें और भी हैं...