रेल कोच फैक्ट्री से क्रेन आने के बाद डिब्बा चढ़ाया जा सका ट्रैक पर
अलावलपुर में गन्ने की ट्रॉली ने फाटक तोड़ा, शहर में डीएमयू पटरी से उतरी
अलावलपुर-किशनगढ़मेनरोड पर गन्ने से लदी ट्रॉली ने पहले तो फाटक को फिर रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरने वाली हाई वॉल्टेज की तारें तोड़ दीं। इससे करीब तीन अढाई घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान कई ट्रेनें रुकी रहीं। फाटक के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। जम्मू रेलमार्ग पर पड़ते अलावलपुर -किशनगढ़ रेलवे फाटक पर वीरवार को गन्ने से लदी ट्राली पहले खुले फाटक से टकराने के बाद हाई वॉल्टेज की तारों में फंस गई। इस दौरान दो तारें जिनमें करीब 25 हजार वॉल्टेज होता है। टूट कर जमीन पर गिर गईं। इससे ट्रैक्टर-ट्राली में करंट गया। चालक ने छलांग लगा कर जान बचाई।
चौकी इंचार्ज रामलुभाया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जालंधर-जम्मू के अप डाउन दोनों ट्रैक प्रभावित रहे। रेलवे को हाई वॉल्टेज की तारों का स्विच ऑफ करने में करीब आधा घंटा लग गया। जालंधर से रेलवे के अधिकारी, इंजीनियर और कर्मचारियों ने पहले तो तारों में फंसे टूटे फाटक के पोल को बाहर निकाला। इसके बाद ट्राली को बाहर निकाला। फाटक के दोनों तरफ से संगल लगा कर रास्ता रोक दिया गया। टूटी तारों को इंस्पेक्शन कार की सहायता से कर्मचारियों ने ठीक किया। करीब अढ़ाई घंटे तक रिपेयरिंग खत्म हुई और रुकी हुई ट्रेनों को निकाला गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर ड्राइवर बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ड्राइवर ने कहा कि उसकी कोई गलती नहीं है। रेलवे फाटक के पास बनीं सड़क पर गहरे गड्ढों को वजह से ट्राली फाटक में फंस गई।
स्कूली बसों के ट्रैफिक में फंसने से बच्चों के पेरेंट्स को भी परेशानी हुई।
डीएमयू रिपेयर हो दूसरे ट्रैक पर जा रही थी तो हादसा हुआ।
अलावलपुर में फाटक टूटने के बाद ट्रॉली बीच में फंस गई। कोई ट्रेन गुजर सकी ही कोई वाहन। दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। दो घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।