मिथिला भोजपुरी दुर्गा पूजा समिति के राजनीति मेहता जिला प्रधान बने
जालंधर | मिथिलाभोजपुरी दुर्गा पूजा समिति के जालंधर जिले का प्रधान राजनीति मेहता को सर्व सम्मति से चुना गया। समिति की बैठक सुजित चौधरी की अगुवाई में हुई। इसमें प्रदेश बाडी से संरक्षक बाबा राज किशोर, प्रदेश प्रधान प्रमोद यादव और भोला कुशवाहा शामिल हुए। उसमें विधान सभा के 4 क्षेत्रों, नगर निगम के साठ वार्डों के प्रधान चुनने का फैसला किया गया। बाद में घोषित की टीम में जनरल सेक्रेटरी अखिलेश चौधरी, अस्सिटेंट सेक्रेटरी विक्रम कुमार, आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी सुग्रीव कुमार शर्मा को शामिल किया गया। गढ़ा क्षेत्र से प्रधान राजू ठेकेदार, सेक्रेटरी लक्ष्मण मेहता, जनरल सेक्रेटरी नरेश शर्मा, वाइस सेक्रेटरी संदीप चौधरी, आर्गेनाइजर चंद्रमोहन चौधरी, सलाहकार कृष्ण झा विनोद कुमार और संरक्षक असलम अली को चुना गया। चुने गए ओहदेदारों ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तनदेही से निभाने का भरोसा दिया।