जालंधर। देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ ने आदमपुर से तीन लुटेरे उस समय अरेस्ट किए जब वेे लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे। गैंग के किंगपिन नूरमहल के गांव शमशाबाद के 26 साल के गुलवंत, उसके 23 साल के भाई गुरप्रीत और उप्पल खालसा के 24 साल के कमलजीत के कब्जे से चार मोबाइल, दो मोटर साइकिल, एक स्कूटरी और दो दातर बरामद किए है।
यह गैंग जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला और नवांशहर में लूट करता था।
आरोपी 17 लूट की वारदातें कबूल कर रहे है। डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) मंदीप सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज हरिंदर सिंह गिल और एएसआई अजीत सिंह ने तीनों लुटेरे आदमपुर से पकड़े हैं। दोनों करीब डेढ़ साल से भगोड़े चल रहे हैं। इन दोनों ने सोनू को अपनी गैंग में शामिल कर कुछ महीने से लूट करनी शुरू कर दी। तीनों लुटेरे नशा करते हैं।