पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • कश्मीर सिंह बोले नेक्स्ट जेनरेशन सिक्वेंसिंग से पैदा हो सकेंगे डिजाइनर बेबी

कश्मीर सिंह बोले- नेक्स्ट जेनरेशन सिक्वेंसिंग से पैदा हो सकेंगे डिजाइनर बेबी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर। लायलपुर खालसा कॉलेज में टॉलरेंस एंड प्लांट्स बायोटेक्नोलॉजी विषय पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन पीयू चंडीगढ़ के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के अस्सिटेंट प्रो. कश्मीर सिंह रिसोर्स पर्सन थे। अपने सम्बोधन में प्रो. कश्मीर सिंह ने उपस्थित स्टूडेंट्स को नेक्स्ट जेनरेशन सिक्वेंसिंग के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया साल 1953 में डीएनए को खोज गया। 60 साल में इसमें बहुत सारी डेवलपमेंट हुईं। डीएनए की वेरिएशन इस प्रकार से होती है कि हर आदमी में फर्क होता है। आदमी-जानवर में भी फर्क होता है। ये वेरिएशंस कहां होती है, ये जानने के लिए डीएनए के चार बेसिस को बाहर निकाल कर मॉडीफाई किया जाता है।
ये चार बेसिस हैं - एडेनिन, गुयेनिन, साइटोसिन और थायमीन। उन्होंने बताया नेक्स्ट जेनरेशन सिक्वेंसिंग की मदद से पांच-दस साल तक हम डिजाइनर बेबी भी पैदा कर सकते हैं। डीएनए में कुछ केरेक्टर कोट प्रोटीन होते हैं। हम एक प्रोटीन को दूसरे प्रोटीन से मॉडीफाई कर सकते हैं। अगर बेबी की आंखों का रंग भूरा है और आप चाहते हैं नीला हो तो यह भी संभव हो सकता है। यहां तक कि बालों और स्किन का कलर भी आप मनचाहा करवा पाएंगे।
ग्लोबल वार्मिंग के कारण सूखे की समस्या: प्रो. प्रभजीत
जीएनडीयू के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. प्रभजीत सिंह ने कहा ग्लोबल वार्मिंग के कारण हम सूखे की समस्या से भी जूझ रहे हैं। सूखे दौरान पौधों को कैसे जीवित रखें? यह बड़ा सवाल है। जब पौधों को पानी कम मिलेगा तो मिट्टी में नमक की मात्रा ज्यादा रहेगी जोकि पौधों के लिए नुकसान दायक है। इससे पैदावार भी कम होगी, कई बार पौधों को उनके मुताबिक टेंपरेचर नहीं मिलता। इसके लिए वह कुछ जींस पर काम कर रहे हैं। इसकी मदद से बिना पानी के भी पौधे कई दिन तक जिंदा रह सकते हैं। जेनेटिक इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी से ऐसा पॉसिबल हो सकता है।
अंगूर पर दो तरह की फंगल बीमारियां पाई गई हैं
प्रो. कश्मीर िसंह ने अपने रिसर्च वर्क बारे बताया कि हमारे देश में पैदा होने वाले अंगूर पर दो तरह की फंगल बीमारियां पाई गई हैं। इन बीमारियों से अंगूरों के ऊपर व्हाइट पाउडर जैसा तत्व लग जाता है जो हानिकारक है। हम उनके प्रोटीन पर काम कर रहे हैं ताकि हेल्दी अंगूर पैदा हों।
खबरें और भी हैं...