पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • आठ घंटे जांच में 24 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

आठ घंटे जांच में 24 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा। आयकर विभाग के साथ कस्टम विभाग ने बठिंडा के एक ज्वैलर तथा दो अस्पतालों के आधा दर्जन ठिकानों पर वीरवार सुबह छापेमारी की। देर शाम तक कार्रवाई जारी थी। लुधियाना और चंडीगढ़ के साथ जम्मू व दिल्ली से पहुंची विशेष टीम ने सुबह 8 बजे शहर में दोनों ठिकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस दौरान दोनों फर्मों से नकदी, जेवर व अन्य दस्तावेज मिले हैं, जिसमें दोनों संस्थानों में 24 करोड़ तक की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। अघोषित आय की गणना भी की जा रही है। आयकर निदेशक के नेतृत्व में 14 अधिकारी व कर्मचारी और 70 पुलिसकर्मी कार्रवाई कर रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल बाजार स्थित रॉयल ज्वैलर और पावर हाउस रोड स्थित जिंदल हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल व टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें दोनों संस्थान प्रबंधकों के घरों व रिश्तेदारों के यहां भी छापामारी की गई। कार्रवाई के दौरान मिले दस्तावेजों को देखते हुए करोड़ों रुपए की अघोषित आय का खुलासा होने की संभावना है। विभाग के अनुसार बठिंडा में रायल ज्वैलर और जिंदल हार्ट अस्पताल पर छापामारी के दौरान सर्वे किया गया। इसमें रॉयल ज्वैलर के यहां छापामारी के दौरान आयकर विभाग ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इसमें विभाग ने खरीदे गए गोल्ड, डायमंड व सिल्वर के बिलों की जानकारी मांगी।
इधर, बिना विरोध के लौट गए सर्राफा एसो. सदस्य
पुच्छ लो इनां नू जे असीं कोई धक्का कित्ता है तां। इस बात पर दुकान मालिकों ने आयकर विभाग की कार्रवाई सही होना जताया तो सर्राफा एसोसिएशन के सदस्य बिना विरोध के लौट गए। टीम ने कार्रवाई के दौरान ज्यूलर के वकीलों को भी दुकानों में घुसने नहीं दिया। ऐसे में जब सर्राफा एसोसिएशन के मेंबर पहुंचे तो विभाग की टीम ने तुरंत अंदर बुला लिया। टीम के साथ दुकानदारों की सहमति होने पर एसोसिएशन ने कोई रोष या विरोध नहीं किया।
वीरवार को अदालत बाजार स्थित ढेरा ज्यूलर की पुरानी और नई दुकानों समेत राजिंदरा ज्यूलर की दुकान का सर्वे किया। देर शाम तक टीम ने सर्वे जारी रखा और रिकॉर्ड कब्जे में लिया। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अशोक कुमार ने कहा, वह मेंबरों के साथ मौके पर गए थे, अभी कोई धक्केशाही वाली बात सामने नहीं आई है। टीम जिस ढेरा ज्यूलर की दुकान पर पहुंची थी। मालिक परमजीत सिंह काला सर्राफा एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी हैं। राजिंदरा ज्यूलर के मालिक राजिंदर कुमार उपप्रधान हैं। एसोसिएशन के ओहदेदारों की दुकानों पर इंकम टैक्स महकमे की टीम पहुंचने की सूचना मिलते ही बाकी मेंबर मौके पर पहुंचे थे। एसोसिएशन चेयरमैन सतीश जैन ने कहा कि यह डिपार्टमेंट की रूटीन कार्रवाई है।
खबरें और भी हैं...