पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • एक ही ट्रैक पर मेल और मालगाड़ी, ड्राइवर की सजगता से हादसा टला

एक ही ट्रैक पर मेल और मालगाड़ी, ड्राइवर की सजगता से टला हादसा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा/धूरी\\। श्रीगंगानगर से वाया बठिंडा होते हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार मेल बुधवार को हादसे से बच गई। मुलाजिमों की लापरवाही से एक ही ट्रैक पर दो गाड़ियां आमने-सामने हो गईं पर मेल गाड़ी के ड्राइवर सतपाल और गार्ड राधेश्याम की सजगता से कई लोगों की जान बच गईं। अंबाला मंडल ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अफसरों ने माना कि मुलाजिमों ने ट्रैक का कांटा नहीं बदला और सामने से मेल गाड़ी आने के बावजूद मालगाड़ी को ग्रीन सिग्नल दे दिया गया। जानकारी के अनुसार, ड्राइवर सतपाल ने तत्काल गार्ड राधेश्याम से वायरलेस से संपर्क कर इमरजेंसी ब्रेक लगाने को कहा। इसके बाद उन्होंने वायरलेस कनेक्टिवटी में मालगाड़ी के ड्राइवर और गार्ड को लेने के लिए मैसेज देना जारी कर दिया। कुछ मिनट में ही मालगाड़ी के ड्राइवर और गार्ड के पास भी एमरजेंसी ब्रेक का मैसेज दे दिया गया। इसके चलते एक किलोमीटर की दूरी में दोनों गाड़ियां रोक दी गईं।
खबरें और भी हैं...