पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • ट्रैक्टर से उखाड़ एटीएम ट्राॅली में डाल कर ले गए लुटेरे, 3,83,900 थे रुपए

ट्रैक्टर से उखाड़ एटीएम ट्राॅली में डाल कर ले गए लुटेरे,पुलिस ने की जांच शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर। मिट्ठापुर रोड पर चीमा चौक के पास धामी मार्केट स्थित टाटा इंडी कैश के एटीएम को लुटेरे उखाड़ कर ले गए। एटीएम में 3,83,900 रुपए थे। पुलिस की जांच में यह बात आ रही है कि लुटेरों ने ट्रैक्टर से एटीएम उखाड़ा और ट्राॅली में रख कर ले गए। पुलिस के एटीएम के पास एक दीवार से ट्राली के निशान मिले हैं। थाना-7 में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। एटीएम के पास ही एक रेडीमेड कपड़े के शोरूम रीति रिवाज में चोरी हुई है।

सुबह 11 बजे पुलिस को सूचना आई कि एटीएम गायब है। सूचना मिलने पर एसीपी हरजिंदर सिंह फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एटीएम को ऑपरेट करने वाली एजेंसी को मौके पर बुलाया गया। पुलिस को एटीएम के पास टायर के निशान मिले। टायर के निशान की जांच करवाई गई तो वह ट्राॅली का निकला। पुलिस की जांच में यह बात आई है कि तड़के 3 बजकर 31 मिनट पर एटीएम का सिस्टम दिल्ली के कंट्रोल रूम से टूट गया था। पुलिस मान कर चल रही है कि लुटेरे ने पहले बिजली का कनेक्शन काटा था।